फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती की हत्या के चार माह बाद भी पूरी नहीं हुई पुलिस की विवेचना

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन माह पूर्व हत्या के बाद दास नरहिया ढाला के पास रेलवे ट्रैक पर रखा गया था युवती का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के दास नरहिया रेलवे ढाला के पास बिहार सीमा में चार माह पूर्व हत्या के बाद जिस युवती का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसकी विवेचना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। एक सितंबर 2023 की रात्रि एक गांव की युवती का हाथ-पैर बांधकर हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था। ट्रेन चालक युवती का शव देखकर अगले मैरवा स्टेशन पर सूचना दी थी।
दूसरे दिन घटनास्थल पर बिहार की मैरवा पुलिस और यूपी की बनकटा पुलिस पहुंचकर जांच की थी। उसके बाद मैरवा थाना की पुलिस शव को ले जाकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक माह के बाद आई, जिसमें युवती का रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटना बताया गया था। युवती बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। इस घटना में बनकटा पुलिस युवती की मां की नामजद तहरीर पर हत्या के कई दिनों बाद एसपी के आदेश पर पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई थी। इसमें एक आरोपी विजय निवासी भटवलिया थाना बनकटा जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के 90 दिन व्यतीत होने के बाद भी अभी तक विवेचना जारी है। वहीं पीड़ित युवती की मां का आरोप है कि पुलिस इसे ठंडा बस्ता में डाल दी है। आरोपी रुपये पैसे वाले हैं। केवल एक आरोपी विजय की गिरफ्तारी हुई है, जो अभी जेल में है। शेष आरोपी बेचू प्रसाद, सतीश, जवाहर और रानू निवासी ग्राम भटवलिया थाना बनकटा अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। इस घटना में कुल पांच आरोपी हैं। थानाध्यक्ष बनकटा अमित राय ने बताया है कि विवेचना जारी है। एक व्यक्ति जेल में है। अभी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें