प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परगसहां टोला मदनचक में बुधवार की शाम सात बजे शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग से 40 हजार नकद, अनाज, जेवर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया, जबकि आठ बकरियां मर गई, वहीं एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
ग्राम परगसहां के टोला मदनचक निवासी बहारन राजभर पुत्र स्व. बनवारी राजभर के परिवार के लोग शाम करीब सात बजे झोपड़ी में थे। इसी बीच शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग पकड़ लिया। लपट देख परिवार के सदस्यों ने भाग कर अपने को सुरक्षित किया। देखते हुए देखते तेजी से फैली और पास में स्थित दूसरी झोपड़ी को भी चपेट में ले ली। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कुछ लोगों ने झोपड़ी में बंधी भैंस झुलस गई किसी तरह उसे बाहर निकाला गया, जबकि उसमें बंधी आठ बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग से 40 हजार नकद, सात अदद सोने व चांदी के जेवर, एक-एक क्विंतल गेहूं, धान, मक्का, एक पलंग, दो तख्त, दो खाट, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।