फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोहरे हत्याकांड में अब आसपास वालों पर टिकी पुलिस की जांच

Fri, 06 Nov 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मईल थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी 16 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। पुलिस मेले में झगड़े, शराब की दुकान पर विवाद, पुरानी रंजिश, रुपये के लेनदेन, नशे को लेकर विवाद, ब्लैकमेलिंग और सुपारी देकर हत्या कराने समेत लगभग सभी संभावित पहलुओं की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल खंगालने और दूसरे प्रदेशों में छापे के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस मृतकों के आसपास के लोगों और रास्ते में अचानक हुए विवाद की आशंका पर जांच कर रही है। एक सप्ताह से इस दिशा में छानबीन चल रही है। मईल थाना क्षेत्र के करजहां निवासी रेलवे कर्मचारी वकील यादव और इटहुरा हजाम निवासी विनय यादव की 20 अक्तूबर की रात बढ़या हरदो गांव के पास रामजानकी मार्ग पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। दोनों दशहरा मेला देखने निकले थे। वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में लगाई गईं।
अभी तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ और करीब एक हजार मोबाइल नंबरों की गतिविधियों की जांच की जा चुकी है। पुलिस ने वकील यादव के मोबाइल में कोई राज छिपे होने, गलत पहचान के कारण हत्या और सुनियोजित हमले की संभावनाएं भी खंगालीं। संदिग्धों की गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया मगर हत्यारोपियों की पहचान नहीं हो सकी। वकील यादव का मोबाइल भी नहीं मिला है। उसकी अंतिम लोकेशन निकालने के बावजूद जांच आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है। उसे हत्यारों की पहचान करने के साथ हत्या की वजह भी तलाशनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें