फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने पांच बदमाशों पर लगाया गुंडा एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को पुलिस पांच बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। सुरौली पुलिस ने अंकित सिंह निवासी जद्दू परसिया पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उस पर पूर्व में मारपीट, तोड़फोड़ और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। श्रीरामपुर पुलिस ने गोपाल कुशवाहा, शाह आलम, संतोष यादव और प्रमोद यादव पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इनके विरुद्ध लूट, हत्या की कोशिश, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, धमकी और अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने और शांति व्यवस्था के लिए की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें