फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की तलाश में बिहार, नेपाल गई पुलिस

Sun, 12 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 पैकौली कुटी के मुख्य पुजारी प्रयागदास की हत्या कर मूर्ति और मुकुट चुराने वालों की तलाश में पुलिस बिहार और नेपाल गई है।
विज्ञापन

देर शाम तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली ही थे।
पुलिस को आशंका है कि हत्यारे या तो बिहार में हैं नहीं तो नेपाल का रुख किए हैं। 
30 मई की रात को पैकौली कुटी के मुख्य पुजारी प्रयागदास की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई।
31 मई को देर तक मंदिर का दरवाजा देर तक बंद रहने पर लोगों ने कारण जानना चाहा तो मामला सामने आया। पैकौली कुटी के पुजारी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, कई थानों की पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम पहुंची। मंदिर की जांच पड़ताल के साथ ही यहां से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन हत्या की कड़ी पुलिस नहीं सुलझा पाई। हत्या के 12 दिन में कई बार पुलिस कप्तान मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पूछताछ की और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। शनिवार को हिरासत में लिए गए पुजारी के रिश्तेदार को लेकर पुलिस का दल और बिहार और नेपाल गया हुआ है। देखना है कि मामले का पर्दाफाश हो पाता है या अभी पुलिस को और मशक्कत करनी पड़ेगी। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मुख्य पुजारी की हत्या का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की टीम काम कर रही है। हर संभावित जगहों पर दबिश देेकर हत्यारों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें