फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मवेशी मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मवेशी मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के रतसिया मोड़ के निकट मंगलवार को पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक चार पहिया वाहन से आठ गोवंशीय पशुओं को बरामद कर मुक्त किया। वहीं, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दरोगा संजय सिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन से कुछ गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाने की योजना है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मैजिक वाहन समेत आरोपी को धर दबोचा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से आठ गोवंशीय पशु बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. असलम पुत्र मो. इसराइल निवासी शेख मेहन्हा, तेलहट्टा बाजार, थाना सीवान टाउन जिला सीवान के रूप में हुई। एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें