लार। शैलेंद्र की हत्या मामले में पुलिस की जांच आशनाई और रुपये के लेनदेन में उलझ गई है। हत्या रुपये के लिए हुआ है या फिर आशनाई में पुलिस इसकी कड़ी अभी भी जोड़ने में जुटी है। उधर, हत्यारोपितों व शैलेंद्र के कुछ और दोस्तों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरवा बुजुर्ग निवासी शैलेंद्र प्रसाद (36) की सिर में ईंट से प्रहार के बाद हत्या कर शव को धान के खेत मे फेक दिया था। इधर पिता नथुनी की तहरीर पर पुलिस ने मुलाजिम अंसारी उर्फ लड्डू कड़सरवा थाना श्रीरामपुर व सोनू धोबी रोपन छपरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। रविवार की रात दोनों से पुलिस काफी देर तक पूछताछ की। सूत्रों की माने तो एक ने घटना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी। वहीं दूसरे से पुलिस को कुछ जानकारी हाथ लगी है। इससे पुलिस की जांच अब दोनों तरफ चल रही है। चौथे दिन भी पुलिस घटना की एक एक कड़ी जोड़ने में लगी रही। उधर पुलिस ने लार नगर के कई चौक चौराहों पर लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला है। इसके बाद घटनास्थल का भी कई बार निरीक्षण किया।
....
घटना की जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर