फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 33 केवी लाइन का तार टूटा, सौ से अधिक गांवों की बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत के बाद भी नहीं बदला जा रहा जर्जर तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। आए दिन फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित होती रहती है। सोमवार को भी सलेमपुर से लार उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी लाइन का तार टूट गया। इससे छह घंटे से अधिक समय तक सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही। शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने फाल्ट दुरुस्त किया। इसके बाद रात नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
सोमवार को आपूर्ति चालू थी। इसी बीच तीन बजे लोड बढ़ने पर सलेमपुर बीएसएनएल दफ्तर के पीछे तार चार जगह से टूट गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े लार नगर सहित रामनगर, मटियारा जगदीश, पटनेजी, दोगारी, परासी चकलाल,रतनपुरा, डुमरी, कोहरा, सुतावर, पिंडी, मेहरौना, सहजौर, भागलपुर सहित सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति नहीं रहने से घरों में लगे उपकरण टीवी, पंखा, टुल्लू पंप बंद रहे। शाम छह बजे के करीब पहुंचे निगम के कर्मियों ने दो घंटे की पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट दुरुस्त किया। रात नौ बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आपूर्ति के अभाव में खेमादेई उपकेंद्र से जुड़े पचास से अधिक गांव की आपूर्ति ठप रही। जेई राजकुमार ने बताया कि तैंतीस हजार का मेन तार टूट गया था। इससे आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे ठीक कर बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें