फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की पिटाई मामले में जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Feb 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को मोबाइल चोरी के संदेह में निर्वस्त्र कर उसके निजी अंगों पर बेल्ट से क्रूरता से पीटा जा रहा है। वीडियो में पीड़ित सोफे पर उल्टा लेटा नजर आ रहा है। उसके सिर पर एक व्यक्ति बैठा है, जबकि दूसरा आरोपी बेल्ट से पीड़ित के पिछले हिस्से पर लगातार प्रहार कर रहा है और अपने दूसरे हाथ से मोबाइल पर यह सब रिकॉर्ड भी कर रहा है। इसके अलावा, घटना को वहां मौजूद तीसरा साथी भी अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा है। आरोपियों ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर विभिन्न आईडी से साझा किया है। जब यह वीडियो वायरल हुआ और सलेमपुर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गईं। मंगलवार की आधी रात पुलिस ने वीडियो में बेल्ट से मारते हुए दिख रहे नगर के हरैया वार्ड के रोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। लेकिन अभी तक पीड़ित कोतवाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दिया है। जबकि पुलिस पीड़ित की तलाश में जुटी है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि रोहित एक ईंट भट्ठे पर मुनीम का काम करता है,और मोबाइल चोरी के शक में यह पिटाई ईंट भट्ठे के कार्यालय में की गई। पीड़ित युवक गोरखपुर के चौरी-चौरा का निवासी है। उसे तहरीर देने के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोहित अभी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें