तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर कंचनपुर से गढ़रामपुर तक एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे तेज गति से गुजरते वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कस्बा के व्यवसायियों ने एसडीएम को पत्र लिखकर प्रमुख चौराहों, स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। नगर पंचायत कस्बा के व्यवसायी अनिल यादव, मनोज मोदनवाल ऊर्फ भोलू, सत्यम मोदनवाल, अमित मोदनवाल, मुन्ना मद्धेशिया, राजू प्रजापति, आदित्य प्रजापति उर्फ गोलू, सभासद सूरज गुप्ता, महेंद्र यादव, वशिष्ठ दुबे उर्फ बड़े बाबा, राम किशुन प्रसाद आदि ने एसडीएम सदर को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि देवरिया-कसया रोड पर थाना क्षेत्र के कंचनपुर तिराहे से गढ़रामपुर तक कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है, जबकि इस बीच सड़क पर दोनों तरफ कई स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक प्रतिष्ठान हैं। कंचनपुर और गढ़रामपुर के बीच बंजारिया मोड़, एसबीआई की शाखा, थाना मोड़, जमुनी नहर पुलिया मोड़, गढ़रामपुर नहर पुलिया मोड़ सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।