फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्यारोपियों का पता नहीं लगा सकी पुलिस

Sat, 25 Apr 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू की रेत में सब्जी के खेत की रखवाली करने गई महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस तीन हफ्ते बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन हो रही है। हत्या की वजह भी सामने नहीं आ सकी है। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी 50 वर्षिय शजमा पांच अप्रैल की दोपहर सरयू की रेत में सब्जी के खेत की रखवाली करने गई थी।
शाम को बगल के खेत का किसान सब्जी के खेत में पहुंचा तो झोपड़ी में महिला का शव देखकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर कर मारने की पुष्टि हुई। इस मामले मेें प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया और पूछताछ की, मगर किसी ठाेस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस कार्रवाई से महिला के परिवार वाले खुश नहीं हैं। सीओ बरहज राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस टीम लगी है जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें