मेहरौनाघाट। लोकसभा चुनाव को लेकर सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल व लार इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने रविवार को रूट मार्च किया। बिहार सीमा स्थित मेहरौना में रामजानकी मार्ग पर मार्च किया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव में गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों की खैर नहीं होगी। साथ ही आमजनों को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें। सीओ ने आमजन से अपील किया कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में दिखे व किसी तरह की परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संवाद