फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहार व लोकसभा चुनाव को ले लार व सलेमपुर क्षेत्र में पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/मेहरौना। जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी भीम कुमार गौतम ने अर्द्धसैनिक बल सीआईएसएफ के साथ पैदल गश्त किया।
उन्होंने लोकसभा चुनाव एवं त्योहार को देखते हुए लार थाना क्षेत्र के चुरिया, मेहरौना, कस्बा लार, पिंडी, रेवली व सहजोर चौराहा पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल व उपजिलाधिकारी सलेमपुर गिरीश कुमार झा तथा प्रभारी निरीक्ष ने मय पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त करते हुए आमजन मानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न कराई और निर्भिक होकर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किए जाने के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में अर्द्धसैनिक बल ने सर्किल सलेमपुर क्षेत्र के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मधवापुर, कस्बा मझौलीराज तथा कस्बा सलेमपुर में प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किए। लार थाना क्षेत्र के बिहार सीमा स्थित मेहरौना में रामजानकी मार्ग पर मार्च किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें