फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैंक, एटीएम व पेट्रोल पंपों पर पुलिस ने की चेकिंग

Thu, 14 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देश बृहस्पतिवार को जिलेभर में बैंकों, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों और पेट्रोल पंपों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों ने अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में पड़ने वाले इन संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। चेकिंग के दौरान बैंक व एटीएम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और प्रकाश व्यवस्था की भी जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें