फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, युवक घायल

Thu, 14 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार युवक पशु को बचाने में अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट पहनने की वजह से बाइक चालक के सिर में चोट नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के साखोपार गांव निवासी 45 वर्षीय सतीश जायसवाल रुद्रपुर के रामलक्षन गांव में अपनी बहन के घर किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचे थे। अचानक एक पशु आ गया। उसे बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल कर सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें