फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के आरोपी का पांच दिन बाद पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

Thu, 05 Jun 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। संदिग्ध हालात में युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बहू और बेटे के दो दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में घटना के अगले दिन ही उसके एक दोस्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पांच दिन बाद बुधवार को पुलिस ने उसे शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी अशोक गौड़ ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बेटा अजीत शाह पत्नी रानी देवी, पुत्री आरुषि उर्फ रागिनी (8) तथा बेटा अयान (5) के साथ सलहाबाद में किराये के मकान में रहता था। अजीत बच्चों को पढ़ाने तथा अपने मोबाइल की दुकान चलाने के लिए किराए की मकान में रहता था। 30 मई को अचानक समय करीब 11 बजे दिन में रानी देवी ने अजीत के मोबाइल से फोन कर यह बताया कि हमारे पति अजीत कुमार पंखे में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिए हैं। जब यह बात सुनते ही हमारे परिजन तत्काल किराए की मकान पर आए तथा आकर यह देखे कि अजीत कुमार बिस्तर पर गिरा पड़ा है और मौके पर उसकी पत्नी और दो दोस्त मौजूद थे। आनन फानन में हम लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना में हम परिवार के सभी लोगों को यह पूर्ण रूप से विश्वास है कि अजीत की हत्या उसकी पत्नी रानी देवी तथा उसके दो दोस्त मिलकर किए हैं। मामला को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने घटना के अगले दिन रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र छेदीलाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पांच दिन बाद पुलिस उसे शांति भंग में चालान कर दिया। जिसको लेकर मृतक के परिवार में आक्रोश है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें