फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोवंश लदे पिकअप समेत दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 06 May 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। मठिया मोड़ के पास रविवार को गोवंश लदे पिकअप समेत दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा। पिकअप पर तीन गोवंश लदे थे। उन्हें मुक्त कराकर सुकरौली गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरियारपुर एसओ त्रिवेंद्रम मौर्य अपनी टीम के साथ मठिया मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि गोवंश लदा एक पिकअप बिहार जाने वाला है। खबर मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। इसी बीच एक पिकअप आते दिखा।
पुलिस को देख तस्कर गाड़ी रोककर भागने लगे, मगर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। जांच करने पर वाहन पर तीन गोवंश लदे थे। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपना नाम सुनील यादव निवासी साथीपार थाना गीडा, जनपद गोरखपुर और दूसरे ने अपना नाम सैयद नसीम बसंतपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें