फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने गोवंश लदे पिकअप को पकड़ा

विज्ञापन
रामपुर कारखाना पुलिस ने हिरंदापुर मोड़ पर गोवशों से लदे पिकअप को पकड़ा
विज्ञापन
- दो युवकों के सहयोग से पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के हिरंदापुर मोड़ पर पुलिस ने बुधवार देर शाम गोवंश लदे एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के दो युवकों ने बुधवार शाम करीब सात बजे एक पिकअप पर लदे गोवशों को देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस हिरंदापुर मोड़ पर पहुंची। पांडेयचक की तरफ से गाड़ी लेकर आ रहे तस्कर और चालक पुलिस को देखकर गाड़ी खड़ी कर मौके से भाग निकले। गाड़ी में पांच गोवंश लदे थे। पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले गई। गाड़ी कुशीनगर की तरफ जा रही थी। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पिकअप गाड़ी पर लदे पांच गोवंशों को पकड़ा गया है। तस्कर भाग निकले हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें