बरियारपुर। थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुबह सात गोवंश लदे पिकअप सहित एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने तस्कर की पहचान शशिकांत रघवापुर थाना कोतवाली देवरिया के रूप में की है। पिकअप में पांच गाय व दो बछड़े बरामद किया गया। बरियारपुर एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।