फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोटेदार संघ ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में बुधवार को कोटेदार संघ ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक अंगद यादव को दिया। सस्ते गल्ले के दुकानदार सरकार से अन्य प्रांतों की तरह मिलने वाले उचित लाभांश और मानदेय की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

फेयर प्राइस शाॅप डीलर एसोसिएशन के नेतृत्व में कोटेदार तहसील पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क राशन वितरण किया गया। जबकि ई-पॉश मशीने से ईमानदारी के साथ हो रहे वितरण पर इसकी प्रशंसा भी की गई। सरकार की ओर से दुकानदारों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है।
कोटेदारों ने महंगाई को देखते हुए भरण-पोषण के लिए हरियाणा, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान आदि प्रांतों में दी जाने वाली सुविधाओं की मांग की है। इस दौरान प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि, अखिलेश मिश्र, सुनील कुमार यादव, अभय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

रुद्रपुर में सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा। कोटेदारों ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, मनीष गुप्ता, बृजानंद सिंह, शकुंतला देवी, दिनेश प्रताप सिंह, राजीव रतन, विजय भाटिया, प्रदीप कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, सलेमपुर तहसील के कोटेदारों ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अनिल सिंह, परशुराम, बीरेंद्र यादव, चंद्रभान, राजू, हरिशंकर, बसंत आजाद, मोहन, दिनेश, रामभूवाल, नरेंद्र, दयानंद, भोला आदि मौजूद रहे। उधर, भाटपाररानी में कोटेदारों ने ब्लॉक अध्यक्ष गौतम प्रसाद के नेतृत्व में एसडीएम हरिशंकर लाल को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रमोद तिवारी, इंद्रजीत सिंह, अयोध्या यादव, धर्मनाथ साहनी, दीनबंधु साहनी, राजीव कुमार दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें