फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चार बोलेरो, एक कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चार बोलेरो, एक कार बरामद
विज्ञापन

देवरिया। एसओजी और बनकटा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बिहार, यूपी से चुराए गए पांच चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं। इस गिरोह पर अब तक बड़े पैमाने पर वाहन चोरी के आरोप हैं। गिरोह का सरगना इससे पहले भी जेल जा चुका है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
रविवार को पुलिस लाइन में प्रेेसवार्ता के दौरान गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसपी ने बताया कि एसओजी प्रभारी और बनकटा थाने के एसओ घनश्याम सिंह बिहार बार्डर के प्रतापपुर के पास सघन वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो चार पहिया वाहनों को रोका गया तो पुलिस को देखकर वाहन वापस बिहार की ओर हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बोलेरो और एंबुलेंस को पकड़ लिया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों वाहन चोर निकले और इनकी निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को चोरी के तीन वाहनों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पप्पू कुमार सिंह निवासी खैरा, गुड्डू कुमार मिश्र निवासी दयालपुर थाना जनता बाजार, सुधीर कुमार निवासी-सेदुआर कुॅवर टोला थाना जनता बाजार और राहुल गुप्ता निवासी बेलहरी थाना-तरैया जनपद छपरा बिहार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरोह ने कई प्रांतों से वाहन चुराया है। पर्दाफाश करने वाली टीम के उत्साहवर्धन के लिए आला अफसरों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

टीम में शामिल
एसओजी प्रभारी/बनकटा एसओ धनश्याम सिंह, दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह, विपिन यादव, अरुण खरवार, धनंजय श्रीवास्तव, मेराज खां, प्रशांत शर्मा, दिव्यशंकर राय, विमलेश सिंह, सुधीर मिश्र।
विज्ञापन

बिहार के वाहन लिफ्टरों ने कई प्रांतों में खड़ा किया नेटवर्क
देवरिया। बिहार के गिरोह ने कई प्रांतों में चार पहिया वाहन चोर गिरोह का नेटवर्क खड़ा कर लिया है। मईल थाना क्षेत्र से चोरी गई कार को जम्मू की नंबर प्लेट लगा कर एंबुलेंस के रूप में उपयोग करते थे। वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड से वाहनों की चोरी कर उसका नंबर प्लेट व चेसिस नंबर जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर कट जाने पर उसका नंबर और कागज लेकर चलाते थे। गिरोह का सरगना पप्पू कुमार सिंह पर बिहार और यूपी के विभिन्न थानों में संगीन अपराध के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें