फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने बलिया में डाला डेरा

Fri, 07 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। जिरासो गांव के अनमोल पर गोली चलवाने वाले बलिया निवासी मुख्य आरोपी विवेक पाठक वारदात के बाद से ही फरार है। शुक्रवार को बलिया पहुंची पुलिस उसके परिजनों से घंटों पूछताछ कर जानकारी जुटाई। देर शाम तक पुलिस बलिया में ही डेरा डाले रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिरासो निवासी अनमोल मिश्रा एक युवती से पहले बात करता था। उसी युवती से बलिया जिले के शिवपुर निवासी दियर नंबरी थाना कोतवाली क्षेत्र के विवेक पाठक भी बात करता था। युवती ने दूरी बना ली, फिर भी अनमोल बात करना चाहता था।
यह बात युवती ने विवेक से बताई। जिसके बाद भाई सौरभ पाठक व हरजीत मौर्या निवासी शनिचरा पूर्वी थाना महुली जिला संतकबीरनगर ने 30 अक्तूबर को अनमोल को दरवाजे पर पहुंच गोली मार दी। इस दौरान विवेक भी मौजूद था।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद से तीनों भाग गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सौरभ व हरजीत मौर्य को दबोच लिया। वहीं विवेक पाठक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। शुक्रवार की दोपहर बाद लोकेशन मिलने पर उसकी तलाश में मईल पुलिस बलिया के सिकंदरपुर पहुंची। इसी बीच उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें