फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो थानों की सीमा का लगा पुलिस का बोर्ड उखाड़ ले गए चोर

Tue, 05 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआडीह-रामपुर कारखाना के बीच सेखौना के पास लगा था सीमा बोर्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह और रामपुर कारखाना थाना के बीच सेखौना गांव के पास सीमा पर लगा पुलिस का बोर्ड चोर उखाड़ ले गए हैं। चोरों ने इससे पहले भी कई बार कोशिश की थी, लेकिन, इस बार सफल हो गए।
विज्ञापन

महुआडीह-रामपुर कारखाना थाना के बीच सेखौना गांव के दक्षिण दोनों थानाें की सीमा लगती है। यहां पुलिस ने सीमा प्रारंभ का बड़ा सूचना बोर्ड लगाया हुआ था। चोर उस बोर्ड के पिलर से तोड़ कर उठा ले गए हैं। इससे पहले भी कई बार उसे तोड़ने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन, इस बार उन्हें सफलता मिल गई। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि मामले की जानकारी में नहीं है। पता करा रहा हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें