तरकुलवा। एक नाबालिग के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने शनिवार को देवरिया-कुशीनगर जिले की सीमा पर स्थित गढ़रामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को एक युवक कुछ दिन पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने बिहार प्रांत के सुपौल जिले के थाना पिपरा के ग्राम हरिहर पट्टी निवासी राहिल खान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर एसआई अंकित सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल सिद्धांत कुमार, बृजभूषण प्रजापति व काजल वर्मा ने थाना क्षेत्र के गढ़ रामपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर दबोच लिया।