पुलिस ने दो वांछितों को किया गिरफ्तार
भाटपार रानी। पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग दर्ज मामलों में दो वांछितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम दिलीप बैठा निवासी रैपुरा, थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार बताया जा रहा है। वह दुष्कर्म का आरोपी है। दूसरा मानस पांडेय निवासी सुखई रसड़ा बलिया का निवासी बताया जा रहा है। मानस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।