फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरार चल रहे पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार चल रहे पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन



-छह महीने पूर्व पशु तस्करी में दर्ज हुआ था केस

देवरिया। करीब छह महीने से फरार चल रहे पशु तस्कर को बरियारपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में पशु तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने शाम को आरोपी को जेल भेज दिया। बरियारपुर थाना के एसआई अवसार अहमद, कांस्टेबल अखिलेश गुप्ता व रामानंद यादव बरियारपुर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि वांछित पशु तस्कर बलिस्टर यादव क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने बरियारपुर चौराहे पर घेराबंदी की तो वह भागने लगा, लेकिन सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी पर छह माह पूर्व पशु तस्करी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें