रुद्रपुर। पचमा गांव में एक जमीन से चार पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर चोरी का केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने दो दिन पहले एक पक्ष के लोगों पर भी चोरी का केस दर्ज किया है। गांव के पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी नित्यानंद यादव, धर्मेंद्र यादव और नवल किशोर पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि उनके पैतृक भूमि पर लगे चार पेड़ लोग काट ले गए। जिसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। संवाद