भटनी। सिसवा गांव निवासी घनश्याम शुक्ल ने मंगलवार की रात घर से 15 हजार रुपये नकद और गहने चोरी होने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सिर्फ मोबाइल चोरी होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक सिसवा गांव निवासी पीड़ित घनश्याम शुक्ल ने बताया कि रात में घर में रखी नकदी और गहने गायब हो गए। हालांकि इस मामले में उन्होंने थाने में तहरीर नहीं दी है।