लार रोड। तिलौली गांव निवासी भूपेंद्र शर्मा 34 वर्ष पुत्र श्रीनारायण शर्मा अपने धान के खेत में पानी चला रहा था। इसी दौरान एक सर्प ने उसे डस लिया। परिजन लार सीएचसी ले गए। जहां स्थिति देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।