फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय... ठीक कराए सीसीटीवी कैमरे

Wed, 24 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर/ मेहरौना। लार क्षेत्र के बिहार बाॅर्डर पर स्थित पुलिस चौकी से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

काफी दिनों से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को मंगलवार को चौकी प्रभारी ने ठीक करा दिए। इसके बाद शराब और पशु तस्कारों की परेशानी बढ़ गई। सूत्रों की मानें तो वायरल ऑडियो एक माह पहले का बताया जा रहा है। हालांकि सीओ मामले की जांच खुद कर रहे हैं।
लार थाना के बिहार पर स्थित मेहरौना बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। यहां पशु तस्करी, शराब तस्करी सहित अवैध कार्यों की रोक थाम के लिए लगा सीसी टीवी कैमरा करीब छह महीने ख़राब पड़ा हुआ था। बताते दे कि सोमवार को सोशल मीडिया पर लेन-देन का आडियो वॉयरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले की जांच सीओ मनोज कुमार शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ के निर्देश पर निगरानी के लिए लगाए गए सीसी टीवी कैमरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने को ठीक कसा दिया। अब यहां से गुजने वाली सभी वाहनों की निगरानी आसानी से कर ली जाएगी।
उधर, सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल आडियो किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है। अगर किसी को कोई शिकायत है, तो पुलिस से करें। फिलहाल बार्डर क्षेत्र की निगरानी के लिए लगे सीसी टीवी कैमरा को ठीक करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें