फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर से पड़ोसी का जोत दिया मेड़.. आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराईच गांव में एक शख्स ने ट्रैक्टर से जबरन पड़ोसी के खेत के मेड़ की जुताई करा दी। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। सलेमपुर एसडीएम ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मंगराईच गांव निवासी प्रियव्रत तिवारी पर आरोप था कि उन्होंने जबरन अपने ट्रैक्टर से पड़ोसी के खेत के मेड़ की जुताई करा दी। जब पीड़ित ने विरोध जताया तो वह उससे उलझ गए। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान भी आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी अपने गांव में कई बार इस तरह का कृत्य कर चुका है।

...
वीडियो बनाने और सड़क पर बाइक खड़ा करने पर नौ का चालान
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग गांवों में वीडियो बनाने, बाइक खड़ा कर रास्ता अवरूद्ध करने, बकरी चराने और मारने-पीटने के मामलों में पुलिस ने नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन


बंजरिया गांव में रामप्रसाद मिश्र ट्रैक्टर और प्रेशर ट्रॉली लेकर जा रहे थे। इसी बीच दोहनी मठिया निवासी भरत राजभर और सचिन राजभर सड़क पर बाइक खड़ा कर रास्ता रोक दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
वहीं भटहर टोला में अजीत कुमार को वीडियो बनाने की बात को लेकर कृष्णा यादव, अंगद यादव और अतुल राय ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अमवा पांडेय में आपसी विवाद में अमन यादव और खुखुंदू दक्षिण टोला में खेत में बकरी जाने पर सोनू यादव ने मारपीट कर ली। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें