फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कबड्डी में कॅरिअर बनाएंगे खिलाड़ी

Thu, 20 Feb 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से भाटपाररानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी का प्रशिक्षण शिविर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। खेल विभाग के पास तीन साल पहले से कबड्डी का 256 सेट का मैट उपलब्ध है, लेकिन इसका कोई उपयोग नहीं होता। यह स्टोर रूम में ही धूल फांक रहा है। प्रशिक्षक की तैनाती के बाद यह खिलाड़ियों के काम आएगा और खिलाड़ी भी इस खेल में कॅरियर बना सकेंगे। जिले में कबड्डी खेल में कॅरियर बनाने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के अवसर पिछले कई वर्षों से नहीं है । जिला कबड्डी संघ भी केवल स्टेट चैंपियनशिप के आयोजन के पहले ही जिला ट्रायल व मंडल ट्रायल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुप बैठ जाता है। ऐेसे में यहां के खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन तक नहीं मिल पाता। यहां के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों मेें खेल प्रतियोगिताओं के दौरान कबड्डी का आयोजन होता है, लेकिन आधुनिक नियमों के अनुसार विधिवत ट्रेनिंग की व्यवस्था न तो स्कूलों में है और न ही रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व करीब चार लाख रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम में 256 सेट का कबड्डी मैट खेल विभाग को मिला था, हालांकि वह तभी से स्टोर रुम की ही शोभा बढ़ा रहा है। इसका कोई उपयोग नहीं होता। जिले में कबड्डी खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार खेल निदेशालय को यहां की स्थिति व ग्रामीण परिवेश में इस खेल में खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने की बात कहते हुए कई वर्षों से यहां प्रशिक्षक की तैनाती किए जाने की मांग उठती रही है। अब खेल निदेशालय ने इसे हरी झंडी दे दी है। हालांकि यह जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में नहीं चलेगा, भाटपाररानी के मल्हना में बने नए स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें