देवरिया। देवरिया वुशू एसोसिएशन ने रविवार को सीसी रोड पर स्थित एक स्कूल के ग्राउंड पर कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेल्ट दिया गया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अटैक डिफेंस, पंचिंग, किकिंग और पुमसे का बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें शौर्य शंकर जायसवाल, अभिनव मल्ल, मनस्वी तिवारी, सिद्धांत वर्मा, वेदांश शुक्ला, विदित मिश्र, युग शंकर, रुद्रांशी मिश्रा, विराज गुप्ता, अमार बारिक, ग्रंथ शर्मा, युवनका, वेदांत अग्रवाल, श्रेया पांडेय, अमृतांश को ह्वाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में प्रवेश मिला।
पार्थ मिश्रा, अभ्यक्त तिवारी, आद्विक त्रिपाठी, शाश्वत सिंह, अयान सिंह, प्रियांशु यादव, अक्षम आर्य, निश्यम गुप्ता, प्रियल श्रीवास्तव, अमित कुमार पटेल, सक्षम गोयल को येलो बेल्ट से आरेंज बेल्ट में प्रोन्नत किया गया। अक्षांश राज, ग्रीन बेल्ट से ब्लू बेल्ट और स्वस्तिका जायसवाल को ब्लू बेल्ट से पर्पल बेल्ट, ओमांश श्रीवास्तव को परपल बेल्ट से ब्राउन बेल्ट में प्रोन्नत किया गया।
आदर्श राज सोनी, अरीबा कमर, वैष्णवी पटेल, मानवी जायसवाल को परपल बेल्ट से ब्राउन बेल्ट में प्रमोट किया गया। निर्णायक की भूमिका रामकेश सिंह, अफीका कमर, जावेद आलम, अंशु वर्मा, बेबी भारती ने निभाई।
इस दौरान देवरिया वुशू एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार तिवारी, रेडक्रास के सचिव अखिलेंद्र शाही, नवनीत अग्रवाल, अवध किशोर चौधरी, सिस्टर डेजी, रमोना, रोशनी, मनीषा मौजूद रहे।