फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तैराकी के जनपदीय ट्रायल में 10 खिलाड़ी चयनित

Fri, 26 Jun 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका तैराकी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन/ट्रायल बृहस्पतिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में हुआ। इसमें 10 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित हुए। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


चयन/ट्रायल में कुल 11 बालक एवं 3 बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। इसमें से 8 बालक खिलाड़ी और 2 बालिका खिलाड़िओं का चयन मण्डल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ। बालक वर्ग में रिशुराज-50 मी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग में चयनित हुए।
आदित्य गुप्ता 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई वर्ग में चयनित हुए। सूरज मिश्र- 50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल, और 50 मीटर, 100 बैक स्ट्रोक में, 50 मीटर बटरफ्लाई में चयनित हुए। नमो नारायण- 50 व 100 मीटर बटरफ्लाई में, अनमोल निषाद- 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, अभिषेक कन्नौजिया- 50 मीटर, 100 बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 200 मीटर आईएम में चयनित हुए।
विज्ञापन

वहीं अमृतेश पाण्डेय- 200 मीटर, 400 मीटर फ्री स्टाइल, प्रिंस गौड़- 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में चयनित हुए। बालिका वर्ग में आंचल गुप्ता-50 मीटर, 100 मीटर, 200मीटर बैक स्ट्रोक, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्राेक, 50 फ्री स्टाइल में चयनित हुईं। अनुष्का भारती-50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बैक स्ट्रोक में चयनित हुईं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला तैराकी संघ गंगतेश्वर सिंह, सचिव जिला तैराकी संघ देवानन्द भारती, जीवन रक्षक निखिल मिश्र, संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें