फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 20 Sep 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में देवरिया का दबदबा
विज्ञापन




देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाबा इंद्रमणि जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीकर की मेजबानी में 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में देवरिया का दबदबा
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-14 में देवरिया विजेता व गोरखपुर उपविजेता, अंडर-17 में देवरिया विजेता व कुशीनगर उपविजेता तथा अंडर-19 में गोरखपुर विजेता व देवरिया उपविजेता रहा। बालिका वर्ग के अंडर-14 में देवरिया विजेता व गोरखपुर उपविजेता, अंडर-17 में गोरखपुर विजेता व देवरिया उपविजेता तथा अंडर-19 में देवरिया विजेता व गोरखपुर उपविजेता रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह और विशिष्ठ अतिथि नीलेश कुमार पाण्डेय, विजय कुमार राय, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह तथा डॉ. शशिपाल राव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा सचिव विवेक राव और आयोजन प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह सहित निर्णायक मंडल की भूमिका में उदयभान सिंह, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, व्यास चतुर्वेदी, लालू यादव, शैलेंद्र कुमार सैनी, प्रवीण सिंह, सतीश चंद, दिग्विजय प्रजापति, अजीत कुमार पटेल, राम एवं जय करन ने निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान बैकुंठनाथ कुशवाहा, वकील सिंह, गणेश शंकर, कैप्टन हरिकेश सिंह, देवेंद्र नाथ तिवारी, संतोष चौरसिया, वीरेंद्र गुप्ता, मनोज कुशवाहा, हरेंद्र मौर्य, गोपाल प्रसाद, देवदत्त कुशवाहा, दुर्गा शरण चंद्र कौशिक, शिवानंद नायक, त्रिपुरारी शुक्ल,अभिशेष चौबे, अमरनाथ, राजेश राय सहित अन्य प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें