फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 20 Sep 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। अशोक इंटर कॉलेज डुमरी के खेल मैदान पर तहसील स्तरीय ग्रामीण खो-खो प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग का आयोजन शुक्रवार को हुआ।
अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, शहीद रामचन्द्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी, पंडित दीनदयाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीला टाली, बेसिक रामपुर कारखाना और देसही देवरिया के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खो-खो 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में शहीद रामचन्द्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी विजयी रहा। वहीं खोखो 17 वर्ष बालक वर्ग में अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना प्रथम और शहीद रामचन्द्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी दूसरे स्थान पर रहा। 17 वर्ष बालिका वर्ग में अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना पहले और शहीद रामचन्द्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी दूसरे स्थान पर रहा। खोखो 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना पहले और पंडित दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज टीला टाली दूसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य डीएन तिवारी ने कहा कि ग्रामीण खेलों से बच्चों में अनुशासन, एकता और टीम भावना का विकास होता है।
विज्ञापन

साथ ही खेलों के माध्यम से युवाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश सिंह, शाहिद अहमद माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें