फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हालत के विरोध में सड़क पर रोपाई की

Mon, 30 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
जर्जर हालत के विरोध में सड़क पर रोपाई की
विज्ञापन
देवरिया कोतवाली से जलकल रोड की खराब दशा से नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने इसमें धान की रोपाई की। धान रोपाई के बाद कार्यकर्ता यहीं सड़क पर धरने पर बैठक गए। नगर पालिका परिषद पर सड़कों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


हियुवा जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जलकल रोड की खराब सड़क में धान की रोपाई की। धान रोपाई के बाद कार्यकर्ताओं ने यहां धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए अमित मोदनवाल ने कहा कि कोतवाली चौराहा से पोस्टमार्टम चौराहा तक और जलकल रोड से गुरूद्वारा होते हुए बीआरडी इंटर कॉलेज तक के सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क चलने लायक नहीं बल्कि खेती करने लायक हो गई है। इसीलिए यहां धान की रोपाई की गई है

इस सड़क के निर्माण के लिए मोहल्लेवासियों ने कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। नगर महामंत्री दीपू यादव ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए हियुवा ने कमर कस ली है। नगर मंत्री बंटी तिवारी ने कहा कि सड़क के गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। इस अवसर पर नगर संयोजक राजू वर्मा, टुन्नू सिंह, पिंटू पटेल, गिरजेश गुप्ता, विजय पंडित, हिमांशु, अमित यादव, विक्की, गोपाल, मनोज आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें