फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू पर लगा पीपा पुल, आवागमन शुरू

Fri, 23 Jan 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित सरयू नदी तट पर पीडब्ल्यूडी की ओर से बृहस्पतिवार को पीपा पुल से आवागमन शुरू करा दिया गया है। करीब 65 दिन बाद आवागमन शुरू होने से परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा गैर जनपद के लोगों की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष नदी के कई भाग में बंट जाने और पाट चौड़ा होने के कारण डीएम दिव्या मित्तल के प्रयास के बाद भी पीपा पुल से संचलन नहीं हो सका था।
निर्माणाधीन मोहन सेतु के अधर में होने के कारण पीडब्ल्यूडी की ओर से पाॅवर वार्ज बोट और पीपा पुल से आवागमन का संचालन कराया जाता है। हालांकि 15 नवंबर से 15 जून तक पीपा पुल से आवागमन सुलभ कराए जाने की योजना है। इस बार विभाग नदी के करीब 225 मीटर चौड़े पाट पर 44 पांटून, 1500 स्लीपर और 250 चक्र प्लेट के जरिये आवागमन सुलभ कराया गया है।
आवागमन सुलभ होने से पीपा पुल से आने-जाने वाले लोगों में काफी खुशी है। हालांकि पीपा पुल तक पहुंचने में कहीं-कहीं समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं लेकिन विभाग जिसे सही करा लेने की कवायद कर रहा है। रमाशंकर यादव, ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल, मोदी कुमार, संजय आदि का कहना है कि पीपा पुल लग जाने आवागमन में कुछ हद तक राहत मिला है।
विज्ञापन

इस मार्ग से दूधिया, छोटे-बड़े व्यवसायी, स्कूली छात्र, नौकरीपेशा, दिहाड़ी मजदूरों के अलावा आजमगढ़, बलियां, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी आदि जनपद के लोगों की आवाजाही होती है। जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि पीपा पुल से आवागमन सुलभ करा दिया गया है। थोड़ी-बहुत कमियां हैं। जिसे दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें