फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूजा के बाद छठ घाटों पर गंदगी का अंबार

Wed, 29 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
परमार्थी पोखरे पर कूड़े में भोजन की तलाश करते छुट्टा जानवर
विज्ञापन
- हनुमान मंदिर पोखरा, लच्छीराम पोखरा और परमार्थी पोखरा समेत सभी पोखरों पर लगी गंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छठ पर्व आस्था और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु पहले से ही छठ घाटों की सफाई और सजावट में जुट जाते हैं, ताकि भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए वातावरण स्वच्छ और शुद्ध रहे। महापर्व समाप्त होते ही घाट और पोखरे श्रद्धालुओं की लापरवाही की भेंट चढ़ जाते हैं।
मंगलवार की सुबह हनुमान मंदिर पोखरा, लच्छीराम पोखरा और परमार्थी पोखरा जैसे प्रमुख छठ घाटों पर गंदगी का अंबार लगा मिला। उगते सूर्य का अर्घ्य देकर श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए, मगर पूजा सामग्री फूल-माला, प्लास्टिक और अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री घाटों पर ही बिखरे छोड़ गए। जगह-जगह कचरा घाट परिसर में बिखरे दिखाई दिए। जहां 24 घंटे पहले इन्हीं घाटों पर साफ-सफाई का क्रम चल रहा था, वहीं अब वहां कचरे के ढेर से वेदी स्थल का पूरा वातावरण बदला हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद निप्रयोज्य सामग्री जैसे बैठने के लिए लाए गए बोरे, प्लास्टिक, पूजन सामग्री के अवशेष, दीपक आदि छोड़ गए। इसके चलते सुबह तक सुंदर सजीला दिखने वाला छठ घाट कबाड़ से भर गया। यह छुट्टा पशु घूमते और अवशेष पदार्थ खाते नजर आए। घाटों पर पैर रखने लायक जगह नहीं बची थी। इसके चलते एक समय सुंदर दिखने वाले छठ घाट अव्यवस्था के केंद्र नजर आए। अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु छठ घाट पर सामान छोड़ गए। बाहर हमारी कूड़ा गाड़ी लगी हुई थी, अगर वह अपना निष्प्रयोज्य सामान कूड़ा गाड़ी में डाल देते तो सफाई में आसानी हो जाती। छठ घाट गंदे नजर नहीं आते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें