फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीआईसीयू की एसी खराब, मरीज परेशान

Sat, 16 May 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पीआईसीयू मरीजों से फुल है। वहीं पीआईसीयू का एयरकंडीशनर (एसी) खराब हो गया है। इससे मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। काॅलेज प्रशासन इसको लेकर उदासीन है।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज में 15 बेड का पीआईसीयू है। इसके अलावा 30 बेड का एचडीयू अलग से है। तापमान में उतार-चढ़ाव से पीआईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बाल रोग विभाग में 50 मरीज भर्ती हैं। करीब 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह पीआईसीयू और एचडीयू के कुल 45 बेड के सापेक्ष 50 मरीज भर्ती हैं।
पांच बेड पर दो-दो मरीजों को जगह देना पड़ा है। पीआईसीयू नंबर एक में लगे सभी तीन एयरकंडीशनर खराब होने से मरीज परेशान हैं। एसी खराब होने से बंद कमरे में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बीमार मरीज और परेशान हो रहे हैं। यही नहीं इसमें तापमान बढ़ने से वार्ड में लगे कम्प्यूटराइज्ड हेल्थ उपकरणों पर भी वार्ड के तापमान पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


...
उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
मेडिकल काॅलेज के पीआईसीयू में भर्ती भटनी क्षेत्र के डेमुसा से आए निशांत (दो) डायरिया से पीड़ित हैं। इनका चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। मुड़ेरा के श्रेयान (छह) डायरिया से पीड़ित हैं। इन्हें बुखार भी है। बरियापुर क्षेत्र के पनसरहीं निवासी ऋद्धि मौर्य भी डायरिया से पीड़ित हैं। तिवईं के अंश बुखार से पीड़ित हैं। यह सभी मरीज इलाजरत हैं।


..
ओपीडी व औषधि काउंटर पर लगी कतार
मेडिकल कॉलेज में मेडिसीन विभाग की ओपीडी और औषधि काउंटर पर काफी भीड़ रही। आधे से एक घंटे कतार में लगने के बाद लोगों का नंबर आया। खासकर औषधि विभाग के काउंटर पर लगे लोगों को गर्मी में टिन शेड के नीचे खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसे मरीजों व तीमारदारों का काफी दिक्कत हुई।


...
कोट
कुछ एसी खराब होने की जानकारी मिली है। दुरुस्त कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव से इस समय डायरिया के मरीजों में वृद्धि हुई है। इनके इलाज को लेकर बाल रोग विभाग सक्रिय है।
विज्ञापन


- डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें