बरियारपुर। गोहराईं गांव के पास बुधवार को बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे बैठी महिला को टक्कर मार दी। महिला को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग भी वाहन की चपेट में आ गया। दोनों को टक्कर मारने के बाद पिकअप सड़क किनारे खेत में उतर गई। प्रानपुर गांव निवासी सुदामी देवी महुआनी-आमघाट मार्ग पर सड़क किनारे बरगद के पेड़ की छांव में बैठी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। महिला को बचाने के प्रयास में वाहन सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग से भी टकरा गया।
थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। चालक का चालान कर दिया गया है। संवाद