अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, तीन घायल
- कुशीनगर नगर के हाटा क्षेत्र से सीवान जिले में गई थी बारात, सलेमपुर के समीप हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फोरलेन मार्ग पर सलेमपुर नगर के समीप मंगलवार की सुबह शादी समारोह से बिहार से लौट रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर कर पलट गई, जिससे उस पर सवार तीन किशोर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के घोर्टक भिसवा गांव से सोमवार को बिहार के सिवान जिले के मायापुर गांव में बारात गई थी। मंगलवार की सुबह विदाई का सामान पिकअप पर लादकर चालक निकला। वाहन पर तीन किशोर भी सवार थे। वह सलेमपुुुर नगर को पार किए थे कि तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के घोर्टकभिसवा निवासी राहुल (15) पुत्र श्यामदेव, रमन (13) पुत्र रामचैन चौहान, आकाश (10) पुत्र घनश्याम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
बाइक की भिड़त दो घायल
देवरिया। चनुकी-सोहगरा मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइक में भिंड़त हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के वृंदा मिश्र गांव निवासी सुशील मिश्र (50) पुत्र स्व. वृदांवन मिश्र और तीर्थ मिश्र (26) पुत्र शंभूशरण मिश्रा सोमवार की शाम बाइक से बिहार प्रांत के गुठनी के पास शादी समारोह में गए थे। रात में घर लौट रहे थे। वह चनुकी के समीप ही पहुंचे थे एक बाइक से भिड़ंत हो गई। सुशील मिश्र व तीर्थ मिश्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाए।