फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक में लगी ठोकर तो पिकअप चालक को पीटा

Tue, 12 Nov 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। बुलेट बाइक में हल्की सी खरोंच लगने से चालक आक्रोशित हो गया। उसने चौराहे पर जाकर दोस्तों को बुला लिया। सबने मिलकर पिकअप चालक की जमकर पिटाई की और चौराहे पर हंगामा मचा दिया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सोमवार की शाम बुलेट बाइक से पटनवा पुल की ओर जा रहा था। पीछे से तरकुलवा का एक चालक अपना पिकअप लेकर कसया की ओर जा रहा था। देवरिया कसया मार्ग स्थित महादेवा बाजार चौराहे के पास पिकअप से बुलेट बाइक में हल्की सी खरोंच लग गई। इससे खार खाए युवक ने बाइक तेजी से कोटवा मोड पर ले जाकर रोक लिया और अपने दोस्तों को बुला लिया। पिकअप के पहुंचते ही युवक और उसके दोस्तों ने चालक को बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क पिटाई होते देख थोड़ी देर के लिए आवागमन भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें