रामपुर कारखाना। विदाई के बाद लौट रही दूल्हे की कार को पिकअप ने टक्कर मार दी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया। सोमवार की सुबह गोरखपुर जिले के नंबर वाली एक लग्जरी कार दुल्हन की विदा कराकर देवरिया की ओर लौट रही थी। देवरिया-कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक चौराहे से आगे साइड लेने के दौरान पिकअप ने कार के आगे बाएं हिस्से में टक्कर मार दी। बताया जाता है कि चालक पिकअप लेकर आगे बढ़ने लगा, मगर रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।