सलेमपुर में केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता
गेहूं और धान की बर्बाद फसलों की मुुआवजा को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय धरना बुधवार से तहसील परिसर में शुरू हो गया। डाक बंगला से प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद की।
राज्य कमेटी के सदस्य सतीश कुमार ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों को धोखा दे रही है। तीन बर्बाद होने के बाद भी किसानों को पूर्ण रूप से मुुआवजा नहीं मिल सका है। सूखा राहत वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। सभी किसानों को सूखा राहत तत्काल उपलब्ध कराया जाए। रसोईयों के बताया मानदेय का भुगतान किया जाए। रसोईयों का नवीनीकरण करने, बाल्य व्यवस्था समाप्त करने, राशन कार्ड के नाम पर गरीबों के साथ किया जा रहा भेदभाव बंद किया जा जाए।
कर्मचारियों और प्रधानों की सांठगांठ के चलते पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं श्रम प्रर्वतन कार्यालय में तैनात कर्मचारी मजदूरों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर रकम वसूल रहे हैं। इसे तत्काल बंद करया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सिंह और संचालन राजेश विश्वकर्मा ने की। इस दौरान प्रेमचंद्र यादव, रामनिवास यादव, हरिवंद प्रसाद, ओमप्रकाश कुशवाहा, परमहंश यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, अनिल यादव, संजय गोड़, नियात , गीता देवी, नसीबुन आदि मौजूद रहे।