फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीट में भौतिकी के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Mon, 04 May 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जिले के 13 केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पूछे गए भौतिकी के प्रश्नों को घुमावदार बताया।
विज्ञापन

वहीं केमिस्ट्री प्रश्न अभ्यर्थियों को कठिन तो नहीं पर मॉडरेट लगे। बायो के प्रश्न सामान्य लगे। नीट परीक्षा में जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 5519 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 90 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 5429 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा एक पाली में दो बजे से पांच बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले ही केंद्र पर बुला लिया गया था। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के साथ रेटिना स्कैन कर जांच हुई। इस बार की परीक्षा में आधार कार्ड में अंकित पते के आधार पर परीक्षा के लिए जिला आवंटित किया गया था। इसके चलते अधिकतर अभ्यर्थियों को गृह जिले में परीक्षा देने का अवसर मिला।
विज्ञापन

परीक्षा में औसत प्रश्न पूछे गए। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों को भौतिकी के प्रश्न अधिक कठिन लगे। वहीं कुछ अभ्यर्थियों को रसायन विज्ञान के सवाल सामान्य से कठिन लगे। इसकी अपेक्षा सभी अभ्यर्थियों ने जीव विज्ञान के प्रश्नों को सामान्य बताया। राजकीय इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर निकले पुष्कर तिवारी ने बताया कि पेपर अच्छा आया था। शुभम यादव ने बताया कि सभी विषयों के प्रश्न सामान्य आए थे। अभ्यास की कमी से टाइम मैनेजमेंट नहीं हो पाया।
अभय ने बताया कि केमिस्ट्री के प्रश्न कठिन लगे। फिजिक्स के प्रश्न धुमावदार रहे, जिससे समझने में समय लग गया। रामनाथ देवरिया की हंसा मिश्रा ने बताया कि फिजिक्स का पोर्शन टफ था। केमिस्ट्री माडरेट था। बायो के प्रश्न आसान आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें