रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बरवा मीर छापर गांव में दरवाजे के सामने पाइप लगाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी मोहम्मद सागर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे पड़ोसी खुशेद अहमद दरवाजे के सामने पाइप लगा रहे थे। विरोध करने पर खुशेद अहमद गाली-गलौज करने लगे। मोहम्मद सागर मौके पर पहुंचने के दौरान गिर गए। जब उनका बेटा बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मोहम्मद सागर की तहरीर पर खुशेद अहमद और असदुल्लाह पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद