फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीएचसी भटनी के एमओआईसी बीपीएम और बीसीपीएम का वेतन रोका

Wed, 11 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति (कार्यकारी समिति) की बैठक मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुई।
विज्ञापन

इसमें सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों व अन्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पीएचसी भटनी में प्रसव की संख्या कम मिली। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने एमओआईसी, बीपीएम व बीसीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला लगा मिलने पर सीएचओ का वेतन रोकने के लिए भी निर्देशित किया।
सीएमओ ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात सीएचओ सेंटर पर प्रति दिन सुबह नौ से शाम चार बजे तक रहकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इसे प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी सेंटर पर ताला लटका मिला तो सीएचओ का वेतन रोकते हुए एमओआईसी का भी वेतन बाधित कर करवाई की जाएगी। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने का निर्देश एमओआईसी को दिए।
विज्ञापन

ई-कवच पर शत-प्रतिशत आभा आईडी फीड कराई जाए। गर्भवतियों, बच्चों की सभी जांचे, टीकाकरण और गर्भवतियों का पंजीकरण कराते हुए ंबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। जिन आशाओं का कार्य सही नहीं है, उन्हें नोटिस देते हुए करवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें