फंदे से लटका मिला युवती का शव
बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के नौका टोला में घर में कमरे के छत की कुंडे से लटकर युवती ने जान दे दी। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि परिजन गेहूं की फसल काटने खेत में गए थे। जबकि 20 वर्षीय अंकिता पुत्री मुन्ना घर पर अकेले थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कपरवार के नौका टोला निवासी मुन्ना यादव के चार संतानों में तीसरे नंबर की अंकिता मंगलवार की देर शाम घर में फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य गेहूं की फसल काटने खेत पर गए थे। जबकि अंकिता भोजन पकाने की बात कहकर रुक गई थी। परिजनों के लौटने पर उसका कमरा बंद था। दरवाजा खोलने पर सभी अवाक रह गए। अंकिता कमरे में फंदे से लटकती मिली। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।