फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूट के घटना का पर्दाफाश नहीं होने पर दो घंटे बंद रहे पेट्रोल पंप

Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में सोमवार को सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंप दो घंटे बंद रहे। इसके जरिए संचालकों ने रुद्रपुर में लूट की घटना के विरोध दर्ज कराया। पेट्रोलियम डीलर्स ने सुबह आठ बजे अपने पेट्रोल पंप से तेल की बिक्री बंद कर दी। दो घंटे बाद 10 बजे से बिक्री दोबारा शुरू किया। डीलर्स के संगठन के कार्यकारिणी सदस्य अखिलेंद्र शाही ने कहा कि रुद्रपुर में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं आगे नहीं हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से लूट करने वालों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस अवसर पर कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें